फतुहा: नदी थाना पुलिस ने अलग-अलग मामलों में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा
Fatwah, Patna | Jan 26, 2026 नदी थाना पुलिस ने अलग-अलग मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पहला आरोपी फैयाज आलम है जो गोविंदपुर फतुहा का रहने वाला है। पुलिस ने गुप्त सूचना पर गढ़ोचक रेलवे लाइन के पास से 16.5 लीटर विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। दूसरा आरोपी आर्म्स एक्ट के फरार आरोपी जेठुली गांव निवासी सुदर्शन कुमार राय को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।