गुना नगर: जिला अस्पताल में क्रिटिकल केयर यूनिट का रैंप खतरनाक, दिव्यांग भाई को व्हीलचेयर लेने जा रही महिला फिसल कर गिरने से घायल
गुना जिला अस्पताल क्रिटिकल केयर यूनिट का रैंप लोगों को मुसीबत बन गया है। 21 मई सुबह जाट मोहल्ला निवासी रानी बैरागी अपने दिव्यांग भाई का इलाज कराने आई व्हील चेयर दूसरी बिल्डिंग में होने से लेने जा रही थी। रैंप पर फिसलने से गिरकर घायल हो गई उसके पैर में चोट आई है। मौजूद लोगों ने महिला को उठाया और उसका उपचार हुआ। कलेक्टर भी निरीक्षण में सुधार के आदेश दे चुके है