बिसौली: धिमरपुरा गांव में शव उतारते समय लाइन में दौड़ा करंट, कर्मचारियों ने ऊपर से कूदकर बचाई जान
Bisauli, Budaun | Apr 17, 2026 वजीरगंज थाना क्षेत्र के धिमरपुरा गांव में 11 हजार वोल्ट लाइन की चपेट में आने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। शव को लाइन से उतारते समय शुक्रवार को 2:00 बजे करीब संविदा लाइनमैन समेत अन्य कर्मचारियों को भी करंट लग गया, जिससे सभी ने ऊपर से ही कूदकर किसी तरह अपनी जान बचाई। हादसे के बाद युवक का शव हाईटेंशन लाइन में फंसा रह गया।