देवबंद: देवबंद कोतवाली पुलिस ने हत्या के प्रयास के दो मामलों में फरार चल रहे 8 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
देवबंद थाना क्षेत्र में हत्या के प्रयास के दो अलग-अलग मामलों में वांछित आठ अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर की गई, जिन्होंने घटना को गंभीरता से लेते हुए आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी के आदेश दिए थे।