तानसेन: श्योपुर और मुरैना से ऑनलाइन सट्टा खेलने पहुंचे सटोरिये गिरफ्तार, पुलिस ने की कार्रवाई
Tansen, Gwalior | May 11, 2026 महाराजपुरा पुलिस ने आईपीएल मैच और आनलाइन सट्टा खिलवाते चार लोगों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से कई मोबाइल और लाखों के लेनदेन का हिसाब मिला है। दरअसल पुलिस को सूचना मिली थी कि सिंधिया स्टैचू के पास स्थित एक मकान में कुछ लोग ऑनलाइन सट्टा खेल रहे हैं। इस सूचना पर पुलिस ने रविवार रात उक्त मकान पर छापा मारा और यहां 4 युवक ऑनलाइन सट्टा खेलते हुए मिले।