शिवहर: बकरीद पर्व को लेकर जिले के 82 स्थानों पर मजिस्ट्रेट के साथ पुलिसकर्मी हुए तैनात, एसपी अनंत कुमार राय ने दी जानकारी
जिला पुलिस कप्तान अनंत कुमार राय ने बताया है कि कल शिवहर जिला में हर्षोल्लास के साथ बकरीद पर्व मनाया जाएगा. बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने को लेकर शिवहर जिला में 82 स्थान पर मजिस्ट्रेट के साथ पुलिसकर्मी को तैनात कर दिया गया है और सभी थाना को अलर्ट मोड में रहने का निर्देश दिया गया है. सभी थाना को गस्ती में तेजी लाने का निर्देश दिया गया है।