लोक निर्माण विभाग में 40 वर्षों तक सेवा देने वाले स्थल सहायक देवेंद्र कुमार शर्मा (मड़वास) के सेवानिवृत्त होने पर उनका सम्मान एवं विदाई समारोह आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा (सनातन) जिला इकाई शिवपुरी द्वारा किया गया। समारोह की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष पंडित पुरुषोत्तम कांत शर्मा ने की।