पहाड़ी: पहाड़ी पुलिस ने पांच हाइवा डंपर को किया ज़ब्त
पुलिस अधीक्षक शरण गोपीनाथ के निर्देश पर चलाए जा रहे ऑपरेशन पृथ्वी के तहत पहाड़ी थाना पुलिस ने अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई की। पुलिस ने पत्थर/बोल्डर/गिट्टी से भरे 5 हाईवा ट्रक और 1 ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त की,जबकि 1 ट्रैक्टर चालक को गिरफ्तार किया।मामले में परिवहन व खनिज विभाग को सूचना देकर संबंधित वाहन चालकों के खिलाफ केस दर्ज किया है। बुधवार सुबह 8 बजे मिली सूचना।