🙏 जय श्री खंड कैलाश जी 🙏
आप सभी श्रद्धालुओं को अत्यंत दुःख के साथ सूचित किया जाता है कि श्रीखंड महादेव यात्रा 2026 को पूर्ण रूप से स्थगित कर दिया गया है।
सभी श्रद्धालुओं को सूचित किया जाता है कि जिला दंडाधिकारी एवं उपायुक्त कुल्लू, श्री अनुराग चंद्र शर्मा ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS), 2023 की धारा 163 के तहत आदेश जारी करते हुए, संयुक्त विशेषज्ञ निरीक्षण दल की रिपोर्ट, सुरक्षा कारणों तथा संभावित प्राकृतिक आपदाओं के खतरे को देखते हुए श्रीखंड महादेव यात्रा 2026 को पूर्ण रूप से स्थगित करने का निर्णय लिया है।
इसके साथ ही यात्रा मार्ग पर लगाए गए सभी अस्थायी शिविर, टेंट एवं अन्य व्यवस्थाओं को तीन दिनों के भीतर हटाने के निर्देश भी जारी किए गए हैं।
सभी श्रद्धालुओं से विनम्र अनुरोध है कि कृपया श्रीखंड कैलाश यात्रा पर न आएं तथा प्रशासन के निर्देशों का पालन करें।
श्रीखंड कैलाश लंगर कमेटी (रजि.), लैहरागागा, जिला संगरूर (पंजाब)
Kullu, Kullu | Jun 28, 2026