उज्जैन शहर: महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन करने पहुचे दो श्रद्धांलु ओ की भांग पीने से बिगड़ी तबीयत, वीडियो वायरल
उज्जैन। सोमवती अमावस्या पर बाबा महाकाल के दर्शन के लिए आए दो श्रद्धालुओं की भांग का सेवन करने के बाद तबीयत बिगड़ गई। रेलवे स्टेशन क्षेत्र का बताया जा रहा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दो युवक नशे की हालत में दिखाई दे रहे हैं। उनके साथी उन्हें संभालते नजर आ रहे हैं। जानकारी के अनुसार श्रद्धालुओं ने प्रसाद स्वरूप भांग का सेवन किया था