सैदपुर: डीएम के आने की सूचना पर उमड़ी फरियादियों की भीड़, सैदपुर तहसील में दो बजे तक लगी रही कतार
तहसील सभागार में शनिवार को आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में अपेक्षाकृत इस बार शिकायतकर्ताओं की संख्या काफी अधिक रही। इसकी प्रमुख वजह जिलाधिकारी अनुपम शुक्ल के सैदपुर तहसील में आने की सूचना रही। हालांकि जिलाधिकारी नहीं आये, लेकिन उनके आगमन की खबर पर सुबह से ही बड़ी संख्या में लोग अपनी समस्याएं लेकर तहसील पहुँच गए थे। दोपहर 2 बजे तक फरियादियों की भीड़ लगी रही।