खंडवा जिले में गोवंश से जुड़े अपराधों पर अब पुलिस ने सख्त रुख अपना लिया है। पुलिस अधीक्षक श्री अगम जैन के निर्देश पर जिले के सभी थाना प्रभारियों को आदेश दिए गए हैं कि गोवंश संबंधी मामलों में पहले से शामिल अपराधियों को थानों में बुलाकर सख्त हिदायत दी जाए।