दतिया के सिविल लाइन थाना क्षेत्र का हर्ष फायरिंग का एक वीडियों गुरुवार सुबह साढ़े 10 बजे से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें युवक हर्ष फायरिंग करते हुए रील बनाता नजर आ रहा है। बताया जा रहा है कि युवक ने यह वीडियो इंस्टाग्राम पर अपलोड किया था, जो तेजी से वायरल हो गया। वायरल वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।