राहे: बुंडू के पुराने अस्पताल में शुरू होगी रात्रि स्वास्थ्य सेवा
Rahe, Ranchi | Apr 4, 2026 बुंडू के पुराने अस्पताल स्थित फैब्रिकेटेड वार्ड में आगामी 6 अप्रैल से रात्रि स्वास्थ्य सेवा शुरु की जाएगी। अब तक यहां केवल ओपीडी सेवा संचालित हो रही थी, लेकिन नए आदेश के बाद मरीजों को शाम से सुबह तक भी इलाज की सुविधा मिलेगी।