रॉबर्ट्सगंज: दंडईत बाबा मंदिर में अक्षय तृतीया पर बाल विवाह की कोशिश नाकाम, चाइल्ड हेल्पलाइन ने नाबालिग बालिका को बचाया
अक्षय तृतीया के अवसर पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत चाइल्ड हेल्पलाइन की टीम ने तत्परता दिखाते हुए रॉबर्ट्सगंज स्थित दंडईत बाबा मंदिर में हो रहे एक बाल विवाह को रुकवा दिया और नाबालिग बालिका को सुरक्षित संरक्षण में लिया। सूचना मिलते ही टीम सदस्य अमन सोनकर, सीमा शर्मा, सत्यम चौरसिया एवं धर्मवीर सिंह मौके पर पहुंचे। परियोजना समन्वयक मुकेश कुमार मौजूद थे।