कस्बा: अग्रिम पंक्ति प्रशिक्षण कार्यक्रम में किसानों को मिला फेरोमोन ट्रैप, आम की फसल सुरक्षा पर दिया गया जोर
Kasba, Purnia | Apr 3, 2026 कृषि विज्ञान केंद्र में आयोजित अग्रिम पंक्ति प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत दस किसानों को नि:शुल्क फेरोमोन ट्रैप का वितरण किया गया। इस दौरान किसानों को आम की फसल में लगने वाले खतरनाक कीटों से बचाव के उपायों की विस्तृत जानकारी दी गई।