कुर्था: पिरही में 'एक पेड़ मां के नाम' महाअभियान के तहत विद्यालयों में हुआ पौधरोपण
Kurtha, Arwal | Jul 2, 2026 कुर्था प्रखंड क्षेत्र के सभी विद्यालयों में गुरुवार को 'एक पेड़ मां के नाम' महाअभियान के तहत पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रत्येक विद्यालय में 10-10 पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। प्राथमिक विद्यालय पिरही में प्रधान शिक्षक सूर्य किशोर कुमार की अध्यक्षता में पौधे लगाए गए। उन्होंने विद्यार्थियों से पौधो की नियमित देखभाल करने का आवाहन किया