एटा: मारहरा दरवाजा समीप फॉर्चून की दुकान में हुई चोरी का 24 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा, नकदी व सामान समेत आरोपी गिरफ्तार
एटा। थाना कोतवाली नगर पुलिस ने परचून की दुकान में हुई चोरी की घटना का 24 घंटे के अंदर खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी उजैव पुत्र वकील निवासी मारहरा दरवाजा, थाना कोतवाली नगर को चोरी के सामान और 3,900 रुपये नकद समेत पकड़ा। पुलिस के अनुसार माल गोदाम रोड स्थित दुकान से 2 अक्टूबर को नकदी, सिगरेट, गुटखा, सीसीटीवी कैमरा और डीवीआर चोरी क