फतुहा: फोरलेन पर कसारा गांव के पास बदमाशों ने पिस्तौल दिखाकर स्कूटी सवार से सोने की चेन और बाला छीना
Fatwah, Patna | May 16, 2026 दीदारगंज थाना क्षेत्र के कसारा गांव के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने स्कूटी सवार को रुकवा कर पिस्टल का भय दिखाकर गले से 30 ग्राम का सोने का चैन और हाथ में पहने 20 ग्राम का सोना बाला छीनकर फरार हो गया है। पीड़ित फतुहा थाना क्षेत्र के गोविंदपुर निवासी अनिल कुमार है। घटना सीसीटीवी में कैद है। पीड़ित ने दीदारगंज थाना मे शिकायत दर्ज किया है। पुलिस जांच में जुटी है।