हज़ारीबाग: बकरीद को लेकर हजारीबाग पुलिस अलर्ट, शांति समिति की बैठक में सौहार्द का संदेश दिया गया
बकरीद पर्व को लेकर हजारीबाग पुलिस पूरी तरह अलर्ट दिखी। पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में पुलिस पदाधिकारी, अंचलाधिकारी एवं गणमान्य लोग शामिल हुए। त्योहार को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और भाईचारे के साथ मनाने को लेकर चर्चा हुई तथा प्रशासन द्वारा आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए।