मानपुर: बांधवगढ़ टाईगर रिजर्व मे अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस पर उत्साह,उत्कृष्ट कार्य के लिए चार रेंजरों को किया गया सम्मानित
Manpur, Umaria | Jul 29, 2026 बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व मे अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस के अवसर पर खासा उत्साह रहा। बाघ संरक्षण एवं मानव वन्यजीव सहअस्तित्व के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने के लिए रैली निकाली गई।कार्यक्रम के दौरान बाघ संरक्षण,रेस्क्यू व वन्यजीव सुरक्षा के क्षेत्र मे उत्कृष्ट कार्य करने वाले चार रेंजरो को सम्मानित किया गया।इनमे स्वस्तिश्री जैन,महावीर पांडे,राहुल किरार और सचिन सिंह शामिल है