पटना ग्रामीण: सुलतानगंज: हत्या के प्रयास में शामिल एक अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार
सुलतानगंज थाना क्षेत्र से पुलिस ने एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। सोमवार सुबह 9:34 पर मामले की जानकारी पटना पुलिस ने दी है। पुलिस ने बताया है कि सुलतानगंज थाना क्षेत्र से आसूचना संकलन के आधार पर पुलिस टीम के द्वारा छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान हत्या के प्रयास की घटना में शामिल एक प्राथमिकी अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।