उदवंत नगर: उदवंतनगर में एंबुलेंस से गिरकर घायल तमिलनाडु का स्वास्थ्यकर्मी, ग्रामीणों ने तामिल भाषा की गलतफहमी में मानव तस्कर समझा
उदवंतनगर में एंबुलेंस से गिरकर घायल हुआ स्वास्थ्यकर्मी, भाषा की गलतफहमी में मानव तस्कर समझ बैठे ग्रामीण आरा/उदवंतनगर। भोजपुर जिले के उदवंतनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत बसवड़िया टोला के समीप एक एंबुलेंस से गिरकर तमिलनाडु का एक स्वास्थ्यकर्मी घायल हो गया। घटना के बाद भाषा संबंधी गलतफहमी के कारण स्थानीय लोगों ने उसे मानव तस्कर समझ लिया और इसकी सूचना पुलिस को दे दी।