कोंडागांव: नामांतरण के नाम पर रिश्वतखोरी का भंडाफोड़, फरसगांव तहसील के रीडर मुकेश रँगारी को ACB ने रंगेहाथ दबोचा
कोंडागांव जिले के फरसगांव तहसील कार्यालय में मंगलवार को करीब 1 बजे ACB ने तहसीलदार के रीडर मुकेश रंगारी को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया। ग्राम पाटला निवासी बिसुलाल नेताम की शिकायत पर कार्रवाई की गई। आरोप है कि नामांतरण प्रकरण में 70 हजार रुपये की मांग की गई थी, जिसमें 35 हजार रुपये पहले ही दिए जा चुके थे।