नीमडीह: रघुनाथपुर विद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, छात्र-छात्राओं को दी गई महत्वपूर्ण जानकारियां
नीमडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत प्लस टू उच्च विद्यालय रघुनाथपुर में गुरुवार की दोपहर करीब 12 बजे नीमडीह पुलिस के द्वारा छात्र-छात्राओं के बीच जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को बाल विवाह निषेध, साइबर अपराध से बचाव, डायन-बिसाही जैसी सामाजिक कुरीतियों के दुष्परिणाम तथा बच्चा चोरी संबंधी अफवाहों से सतर्क रहने के बारे में जानकारी