सिराथू: रामगंगा नहर के पास दुकान बंद करके घर जा रहे बाइक सवार को अज्ञात वाहन ने कुचला, हो गई मौत
सिराथू तहसील क्षेत्र के निंदूरा गांव का रहने वाला सुनील पुत्र सत्यनारायण अपनी दुकान बंद करके बृहस्पतिवार की देर रात बाइक से घर जा रहा था। रामगंगा नहर के पास कानपुर के ओर से आ रहे वाहन ने उसे कुचल दिया।एंबुलेंस द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिराथू भेजा गया जहां पर डॉक्टर ने इलाज के दौरान उसे मृत घोषित कर दिया है।परिवार को पता चला तो कोहराम मच गया।