रायडीह: रमजा गांव में जहरीले सांप के डंसने से सो रहे 11 वर्षीय बच्चे की मौत, परिजनों में मचा कोहराम
Raidih, Gumla | May 20, 2026 रायडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत रमजा गांव निवासी 11 वर्षीय जय मंगल सिंह की जहरीले सांप के डंसने से दर्दनाक मौत हो गई। मृतक जय मंगल सिंह, कविराज सिंह का पुत्र था। घटना बुधवार भोर करीब 4:00 बजे की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार बालक अपने दादाजी माघु सिंह के साथ घर के अंदर जमीन पर सोया हुआ था। इसी दौरान अचानक एक जहरीले सांप ने उसे डंस लिया।