सिरोही: जिला जल एवं स्वच्छता समिति की 32वीं मासिक बैठक आयोजित होगी
Sirohi, Sirohi | May 11, 2026 जिला जल एवं स्वच्छता समिति (डीडब्ल्यूएसएम) की 32वीं मासिक बैठक 15 मई को सांय 4 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में जिला कलेक्टर रोहिताश्व सिंह तोमर की अध्यक्षता में होगी। यह जानकारी सदस्य सचिव एवं अधीक्षण अभियंता, जन स्वा.अभि.विभाग, वृत सिरोही के भोमाराम ने दी।