उचकागांव: महुअवां में दाब और टांगी से हमला, एक व्यक्ति घायल
उचकागांव थाना क्षेत्र के महुअवां गांव में एक ही परिवार के कुछ लोगों ने गाली देने से मना करने पर एक व्यक्ति को टांगी और दाब से हमला कर बुरी तरीके से घायल कर दिया। उसकी पत्नी ने मौके से भाग कर अपनी जान बचाई। मामले में घायल रसूल हसन का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उचकागांव में कराया गया। घटना 19 अप्रैल के दिन की है।