कानपुर: कानपुर में अवैध किडनी ट्रांसप्लांट मामले में दो ओटी टेक्नीशियन गिरफ्तार, एक केस पर मिलते थे ₹50 हजार: डीसीपी पश्चिम
किडनी ट्रांसप्लांट के अवैध नेटवर्क पर पुलिस की टीम ने दो ओटी असिस्टेंट को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए दोनों आरोपी रविवार को आहूजा नर्सिंग होम में हुए अवैध ऑपरेशन के दौरान मौजूद थे। पुलिस अब इनके साथ आए एक फरार डॉक्टर की सरगर्मी से तलाश कर रही है। गिरफ्तार किया गया ओटी तकनीशियन कुलदीप सिंह राघव और राजेश कुमार हैं।मामले को लेकर डीसीपी ने गुरुवार 3बजे जानकारी दी