सिधौली: सिधौली इलाके में रास्ते के विवाद में दबंगों ने घर में घुसकर दो महिलाओं को जमकर पीटा, उपचार जारी
जनपद के सिधौली थाना क्षेत्र के दलेर नगर गांव में रास्ते को लेकर विवाद में दबंगों ने घर में घुसकर दो महिलाओं को जमकर पीट दिया दबंग की पिटाई से महिलाएं गंभीर रूप से जख्मी हुई थी। घायल महिलाओं को उपचार के लिए स्वास्थ्य केंद्र में ले जाकर भर्ती कराया गया था जहां डॉक्टरों के द्वारा घायल महिलाओं का उपचार जारी है जिसमें से एक महिला को गर्भवती भी बताया गया है।