गुमला: खरका डेली मार्केट के पास बाइक सवार की डिवाइडर से टक्कर में मौत
Gumla, Gumla | Feb 5, 2025 गुमला लोहरदगा रोड स्थित खरका के समीप अनियंत्रित बाइक सवार ने सड़क किनारे डिवाइडर को जोरदार टक्कर मार दिया। घटना के बाद युवक सड़क किनारे गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गया। साथ ही वह बेहोश भी हो गया स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी टोटो पुलिस को दी। टोटो थाना के एसआई इमानुएल कोंगाड़ी घटना स्थल पहुंचे और घायल को अपने वाहन से सदर अस्पताल पहुंचाया।