इचाक: डुमरौन पंचायत भवन में 15 मई से मईया सम्मान योजना का सत्यापन शुरू
डुमरौन पंचायत भवन में 15 मई से मईया सम्मान योजना का सत्यापन शुरु प्रखंड अंतर्गत डुमरौन पंचायत भवन में दिनांक 15 मई 2026 दिन शुक्रवार को सुबह 11 बजे से मईया सम्मान योजना का सत्यापन कार्य शुरू किया जाएगा। पंचायत मुखिया जनप्रतिनिधि की ओर से सभी लाभुक महिलाओं से अपील की गई है कि वे सत्यापन के दौरान अपने साथ आधार कार्ड, बैंक पासबुक एवं राशन कार्ड अवश्य लेकर आए।