पिथौरा: 10 लीटर देसी महुआ शराब और 21 नग देसी प्लेन शराब के साथ मेमरा के एक व्यक्ति को आबकारी विभाग की टीम ने किया गिरफ्तार
10 लीटर देसी महुआ शराब एवं 21 नग देसी प्लेन शराब के साथ मेमरा के एक व्यक्ति को आबकारी विभाग की टीम ने गिरफ्तार कर आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की है । मेमरा निवासी आरोपी चमरू यादव अपने घर में शराब रखकर बेच रहा था। मुखबिर की सूचना पर आबकारी विभाग की टीम ने मौके से 10 लीटर देसी महुआ शराब और 21 नग देसी प्लेन शराब जब्त की है।