पिथौरा: लगातार विद्युत कटौती और लो वोल्टेज से परेशान पटेवा क्षेत्र के ग्रामीणों ने विद्युत मंडल के अधिकारी को सौंपा ज्ञापन
लगातार हो रही विद्युत कटौती और लो वोल्टेज से पटेवा क्षेत्र के परेशान ग्रामीणों ने विद्युत मंडल के अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। बिजली की समस्या के कारण किसानों को कृषि कार्य में परेशानी आ रही है और फसलों को भी नुकसान हो रहा है इसलिए लोगों ने समस्या के जल्द समाधान की मांग की है।