पिथौरा: बावनकेरा से मोटरसाइकिल चोरी करने वाले अज्ञात आरोपी के खिलाफ पटेवा थाना में अपराध दर्ज
बावनकेरा से मोटरसाइकिल चोरी करने वाले अज्ञात आरोपी के खिलाफ पटेवा पुलिस ने अपराध दर्ज किया है । लखागढ़ निवासी प्रार्थी श्याम लाल नायक का पुत्र मोहन कुमार 1 मार्च को मोटरसाइकिल से उर्स देखने बावनकेरा गया हुआ था । रात्रि में तालाब के पास खड़ी उसकी मोटरसाइकिल को किसी अज्ञात व्यक्ति ने चोरी कर लिया है ।