मांट: पानीगाँव में यमुना एक्सप्रेस वे के सम्पर्क मार्ग पर युवती का शव मिलने से फैली सनसनी
Mat, Mathura | Jul 3, 2026 मांट तहसील के थाना जमुनापार क्षेत्र के पानीगांव एक्सप्रेस-वे संपर्क फोरलेन मार्ग पर शुक्रवार को करीब 27 वर्षीय युवती का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान उसके हाथ पर गुदे कोमल,राधे-राधे और बांसुरी के टैटू से हुई है। वह अलीगढ़ के गोंडा क्षेत्र की रहने वाली थी और बैंगनी रंग का सूट पहने हुए थी।