बटियागढ़: पुरानाखेड़ा में खेत की नरवाई में लगी आग, आसपास के खेतों में फैलने का खतरा, किसानों ने आग पर पाया काबू
पुरानाखेड़ा में खेत की नरवाई में आग लग गई, कुछ ही देर में आग उग्र हो गई और आसपास खेतो में खड़ी गेंहू की फसलों की ओर बढ़ने लगी, आज 27 नबम्बर को दोपहर करीब 1 बजे आग लगने की सूचना पर किसानों ने इकठ्ठा होकर आग का सम्पर्क तोड़कर किसी तरह आग बुझाई. बताया जा रहा अज्ञात लोगों द्वारा नरवाई जला दी गई जिसके आसपास खड़ी फसलों में आग फैलने की स्थिति बन गई