बटियागढ़: माँ कर्मा देवी की जयंती पर बटियागढ़ में धूमधाम से निकली भव्य शोभायात्रा
माँ कर्मा देवी की जयंती के अवसर पर आज मंगलवार शाम 4 बजे से बटियागढ़ नगर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई..साहू धर्मशाला में हवन-पूजन के कार्यक्रम के साथ शोभायात्रा प्रारम्भ हुई जो गाजे बाजे के साथ धूमधाम से नया बाजार, बस स्टैंड, गेस्ट हाउस होते हुए मां विन्ध्वासिनी मन्दिर पँहुची.शोभायात्रा का जगह जगह भव्य स्वागत किया गया