बटियागढ़: पाठक ढाबे के पास पुलिया से पलटने के कारण कंटेनर ट्रक में सवार चालक और परिचालक हुए घायल, भेजा गया अस्पताल
बटियागढ़ छतरपुर मार्ग पर पाठक ढाबा के पास पुलिया से एक कंटेनर ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया,घटना मंगलवार रात करीब 11 बजे की बताई गई,घटना की सूचना पर बटियागढ़ थाना पुलिस मौके पर पँहुची,हादसे में घायल ट्रक चालक व परिचालक को इलाज के लिए बटियागढ़ स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया घायलो में अरविंद शुक्ला निवासी इटावा,फिरोजाबाद, चालक वीरेंद्र ठाकुर निवासी नरसिंहपुर शामिल है