बटियागढ़: हारट पुल से सुनार नदी में गिरकर महिला की मौत, हटा थाना पुलिस मौके पर पहुंची
बटियागढ हटा मार्ग पर सुनार नदी पर बने हारट पुल से एक वृद्ध महिला अचानक नीचे गिरकर मौत का घटनाक्रम सामने आया है, घटना सोमवार रात करीब 9 बजे की बताई गई है मृतिका मुन्नी बाई पति रामकुमार पांडेय 60 निवासी हटा अपने बेटे के साथ बाइक से अजब धाम फतेहपुर जा रही थी कि रास्ते में हारट पुल पर पूजन सामग्री विसर्जन करने रुकीं,पूजन सामग्री विसर्जन के दौरान हादसा हुआ