डग: डग थाना क्षेत्र के दरियावपुरा गांव में करंट की चपेट में आने से युवक की हुई मौत
Dug, Jhalawar | Feb 7, 2024 डग थाना क्षेत्र के दरियावपुरा गांव में करंट की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। खेत पर कृषि कार्य करते समय यह दर्दनाक हादसा हो गया। पुलिस ने बताया कि युवक विनोद को अचेत अवस्था मे ग्रामीण डग अस्पताल लेकर आए, जिसे अस्पताल में चिकित्सकों ने परीक्षण के उपरांत मृत घोषित कर दिया, वही पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।