गिरिडीह: एम्स देवघर में ऑनलाइन के साथ नकद भुगतान की सुविधा की मांग, सूचना अधिकार कार्यकर्ता ने दी जानकारी
एम्स देवघर में ऑनलाइन भुगतान के साथ-साथ नकद भुगतान की सुविधा उपलब्ध कराने की मांग सामाजिक एवं सूचना अधिकार कार्यकर्ता सुनील खंडेलवाल ने की है। कुटिया रोड़ निवासी सुनील खंडेलवाल ने रविवार को 2 बजे इसकी जानकारी दी।इन्होंने कहा कि इनके द्वारा देवघर एम्स के निदेशक को एक पत्र भेज कर कई सुझाव दिए हैं।