महोबा: नगाराडांग गांव से दिल्ली ले जाया गया युवक लापता, बुजुर्ग पिता ने एसपी से लगाई गुहार
Mahoba, Mahoba | May 27, 2026 नगाराडांग गांव से काम दिलाने के बहाने दिल्ली ले जाए गए युवक के लापता होने का मामला सामने आया है। बुजुर्ग पिता खचोरा ने गांव के ही दो युवकों पर बेटे अरविन्द्र को गायब करने का आरोप लगाया है। पीड़ित का कहना है कि नवंबर 2025 से बेटे का कोई पता नहीं चला। थाने में सुनवाई न होने पर बुधवार को एसपी कार्यालय पहुंचकर बेटे की बरामदगी और आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की।