कटिहार: राघोपुर में महिला, पुरुष और बच्चे को 3 दिन से बंधक बनाकर रखा गया, परिजन महिला थाने में शिकायत दर्ज कराने पहुंचे
बुधवार की शाम 4:30 बजे कोढ़ा थाना क्षेत्र से एक महिला आवेदन देने महिला थाना पहुंची। मामला बंधक बना लेने का था। महिला आमनूर खातून ने बताया कि 4 माह पूर्व उन्होंने लालबाग निवासी शकील अहमद से अपनी पुत्री सैफाली खातून का शादी कराया था। एक सप्ताह पूर्व उनका दामाद बाहर कमाने चला गया। जहां उनका पुत्र नाती और पुत्री को लेकर आ रहे थे। इसी दौरान उन्हें बंधक बना लिया।