कटिहार: कटिहार रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ ने गंदगी फैलाने वालों से ₹50000 जुर्माना वसूला
बुधवार की शाम 4 बजे से आरपीएफ की ओर से कटिहार रेलवे स्टेशन के परिसर और प्लेटफार्म पर गंदगी फैलाने वाले लोगों पर कार्रवाई की है। जिसका नेतृत्व आरपीएफ इंस्पेक्टर राकेश कुमार कर रहे थे। इस दौरान आरपीएफ ने गंदगी फैलाने के मामले में 140 लोगों को पकड़ा और उनसे जुर्माना वसूला। गंदगी फैलाने के मामले में आरपीएफ के द्वारा ₹50000 जुर्माना वसूला गया।