दरभंगा: मधुबनी से आए नवनियुक्त एसडीपीओ ने दरभंगा सदर एसडीपीओ का पदभार संभाला, बेहतर पुलिसिंग का दिया आश्वासन
सदर एसडीपीओ के रूप में सोमवार को 11 बजे मधुबनी जिला से आये राजीव कुमार ने पूर्व SDPO अमित कुमार की जगह योगदान दिया। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा की हमारे विभाग की ही प्राथमिकता है कि समाज मे सौहार्दपूर्ण वातावरण बना रहे। वहीं पूरी तरह क्राइम कंट्रोल रहे। जिस तरह दरभंगा शहर में सौहार्दपूर्ण वातावरण में पर्व त्यौहार होता रहा है इस तरह आगे भी होता रहेगा।