दरभंगा: दरभंगा जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन द्वारा आयोजित दो दिवसीय खेल प्रतियोगिता का समापन
दरभंगा जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन के द्वारा खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यह आयोजन दरभंगा शहर के लहेरियासराय अवस्थित नेहरू स्टेडियम में चल रहे दो दिवसीय खेल प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण के साथ रविवार की शाम 4 समापन हो गया । इस प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों से आए हुए सैकड़ों बालक बालिका प्रतिभागियों ने खेल प्रतियोगिता में हिस्सा लिया।