फिरोज़ाबाद: मथुरा क्षेत्र छाता रोड पर सड़क हादसे में गंभीर घायल व्यक्ति को जिला अस्पताल लाया गया
मैनपुरी के तुनजापुर निवासी दीपक फरीदाबाद से घर 29 दिसंबर की रात्रि आ रहे थे इसी दौरान मथुरा क्षेत्र छाता रोड पर अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे व्यक्ति गम्भीर घायल हो गया। उसे उपचार को मथुरा के प्राइवेट अस्पताल ले जाया गया। वहां से शुक्रवार रात पौने ग्यारह बजे करीबन उपचार को जिला अस्पताल लाया गया। जहां उसका उपचार कराया जा रहा है।