दतिया नगर: दतिया में हेलमेट को लेकर सख्ती: विशेष अभियान में धड़ाधड़ चालान, ट्रैफिक पुलिस का कड़ा एक्शन
दतिया में सड़क सुरक्षा को लेकर ट्रैफिक पुलिस अब पूरी तरह एक्शन मोड में नजर आ रही है। हेलमेट की अनिवार्यता को लेकर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत नियम तोड़ने वालों पर लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर 26 अप्रैल से 10 मई तक चलने वाले इस अभियान में बिना हेलमेट वाहन चलाने वालों पर जमकर चालान किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में मंगलवार सुब